भाजपा की सरकार बनते ही उप्र में अच्छे दिन शुरू : अमित शाह

Samachar Jagat | Saturday, 04 Mar 2017 06:35:50 AM
Good day after becoming the BJP government in Uttar Pradesh beginning: Amit Shah

वाराणसी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज दावा किया कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में आंधी चल रही है और भाजपा दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उप्र में भाजपा की सरकार बनते ही भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में जो वादा किया है उसे वह पूरा करेगी। 

शाह ने वाराणसी में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि पांच साल तक उप्र में अखिलेश सरकार थी और वह हमसे पूते हैं कि अच्छे दिन कब आयेंगे। यह बात तो मुख्यमंत्री अखिलेश को बताना चाहिए कि उनकी सरकार में यहां के अच्छे दिन क्यों नहीं आये है। उन्होंने कहा कि हम अखिलेश यादव से को यह बताना चाहते है कि भाजपा की सरकर बनते ही उप्र के अच्े दिन शुरू हो जायेंगे। 

गायत्री प्रजापति के संदर्भ में कहा कि एक महिला के साथ इस तरह की घटना होती है और उप्र में उसकी प्राथमिकी तक दर्ज नही हो पाती हैं। इसके बाद उच्चतम न्यायालय के हस्तक्षेप से मुकदमा दर्ज होता है। इसके ह दिन बाद तक गायत्री प्रजापति चुनाव प्रचार करते नजर आते हैं । शाह ने कहा कि सीएम अखिलेश यादव के पास दो चरण का चुनाव बचा है यदि इस अवधि में गायत्री प्रजापति की गिरफ्तारी नही होती है तो उप्र में भाजपा की सरकार बनते ही उप्र पुलिस गायत्री प्रजापति को पाताल से भी खोज निकालेगी।

उन्होंने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती कहती है कि हमारी सरकार बनी तो उप्र को गुंडाराज से मुक्त कर दिया जायेगा। बसपा सुप्रीमो यह बताये कि ‘‘ जिसके हाथी पर खुद मुख्तार व अफजाल अंसारी जैसे गुंडे सवार हैं वह पार्टी कैसे प्रदेश को गुंडाराज से मुक्त कर पायेगी। ’’ -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.