स्वर्ण मंदिर में धार्मिक ग्रंथ को अपवित्र करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Samachar Jagat | Tuesday, 24 Jan 2017 08:20:02 AM
Golden Temple, a person arrested for alleged desecration of religious texts

अमृतसर। एक व्यक्ति को यहां स्वर्ण मंदिर में एक पवित्र ग्रंथ के पन्ने फाडऩे के आरोप में आज गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस आयुक्त जी नागेश्वर राव ने कहा कि एसजीपीसी टास्क फोर्स के सदस्यों ने जत्निदर चड्ढा 36 साल को उस समय पकड़ा जब वह एक पवित्र ग्रंथ के पन्ने फाड़ रहा था। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया।

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यह पता लगा कि आरोपी दिल्ली के यमुना विहार का निवासी है और वह यहां मत्था टेकने आया था। वह चर्मरोग से पीडि़त है और इस वजह से वह अवसाद का भी मरीज है।

उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.