गोवा महिला ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, भाजपा मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज

Samachar Jagat | Tuesday, 24 Jan 2017 08:26:03 AM
Goa woman accused him of harassment, registered against BJP minister

पणजी। पुलिस ने नाइक एवं आरोपियों के खिलाफ आज प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस निरीक्षक निनाद दुएलकर ने वास्को में आज संवाददाताओं से कहा, ‘‘35 वर्षीय एक महिला ने मोरमुगांव पुलिस थाने में मिलिंद नाइक समेत 14 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने उसका उत्पीडऩ किया और उसे धमकाया।’’

कथित घटना कल रात हुई जब गोवा के विद्युत मंत्री नाइक और उनके समर्थक वास्को के बाहर चुनाव प्रचार कर रहे थे। नाइक मोरमुगांव निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार हैं। उन्होंने बताया कि नाइक एवं 10-12 अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

इस मामले पर नाइक की प्रतिक्रिया जानने के लिए उन्हें कई फोन कॉल एवं मैसेज किए गए लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। गोवा में चार फरवरी को चुनाव होंगे। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.