गोवा शक्ति परीक्षण: मनोहर पर्रिकर ने किया विश्वास मत हासिल,22 मत पक्ष में पड़े

Samachar Jagat | Thursday, 16 Mar 2017 02:21:33 PM
Goa power test: Manohar Parrikar gets trust vote

पणजी। गोवा में सीएम मनोहर पर्रिकर ने विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया है। 40 सदस्यों की विधानसभा में पर्रिकर के पक्ष में 22 मत पड़े जबकि विपक्ष में 16 लोगों ने मतदान किया। कांग्रेस नेता विश्वजीत राणे ने वोटिंग का बहिष्कार किया और वॉक आउट कर लिया।

शक्तिपरीक्षण के बाद पर्रिकर ने कहा कि उनके साथ 23 विधायक हैं और 22 ने मतदान उनके पक्ष में किया। उन्होंने कहा कि एक स्पीकर भी हमारी ओर से था जिन्होंने वोट नहीं किया। मनोहर पर्रिकर ने कहा कि हमने किसी विधायक को किसी होटल में नहीं रखा किसी रिजॉर्ट में नहीं रखा।

सभी ने अपनी मर्जी से मत दिया है। मनोहर पर्रिकर ने कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि अगर गोवा सिर्फ छुट्टियां मनाने के लिए ही आएंगे तो ऐसा ही होगा।

वे कांग्रेस पर बड़ी पार्टी होने के बाद भी सत्ता से दूर रहने के कारणों पर अपनी टिप्पणी कर रहे थे। पर्रिकर ने कहा कि दिग्विजय सिंह का बहुमत का दावा बकवास था। उनके पास कभी भी बहुमत नहीं था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.