महिमा आत्महत्या प्रकरण मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Samachar Jagat | Friday, 03 Mar 2017 04:10:01 AM
Glorify suicide case accused arrested

मुजफ्फरनगर। पिता-पुत्र को अवैध रूप से बंधक बनाने तथा परिवार की एक अन्य सदस्य महिमा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक अपराध आदित्य वर्मा ने बताया कि युधिष्ठिर को कल शाम गिरफ्तार किया गया और यहां अदालत में पेश किया गया। मामले में तीन अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अरूण कुमार ने युधिष्ठिर को 15 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

महिमा की आत्महत्या के बाद 20 फरवरी को इस मामले की जांच अपराध शाखा को सौंप दी गयी थी। महिमा की मां ने आरोप लगाया था कि शहर के कुछ प्रभावशाली लोग उनके पति और बेटे को अवैध रूप से बंधक बनाने में शामिल थे।

वेद प्रकाश लौट आए थे लेकिन उनके बेटे अक्षय का अबतक अता-पता नहीं चल पाया है। वर्मा के अनुसार इस मामले की जांच चल रही है और बाकी आरोपियों को पकडऩे की कोशिश चल रही है। -(एजेंसी)



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.