उप्र में किये गये कामकाज का हिसाब दें मोदी : अखिलेश

Samachar Jagat | Monday, 27 Feb 2017 05:00:01 AM
Give an account of the work done in UP, Modi: Akhilesh

लखनउ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सूबे की जनता के सामने अपनी सरकार के कामकाज का हिसाब देने की चुनौती दी।

अखिलेश ने विधानसभा चुनाव प्रचार से लौटने के बाद शाम को यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मैं अपनी हर रैली में अपनी सरकार के काम बताता हूं। आने वाले समय में प्रधानमंत्री चुनाव प्रचार के लिये जिस भी जिले में जाएं, वहां के लिये उनकी सरकार ने जो खास काम किया है, उसके बारे में जनता को जानकारी दें। प्रदेश की जनता जाने कि केन् ने कौन सा काम उसके लिये किया है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री वर्ष 2019 में अपनी सरकार के कामकाज का हिसाब देने की बात करते हैं। हम कहते हैं कि जो समय गुजर गया उसी का हिसाब दे दें। लोहिया जी कहते थे कि जिंदा कौमें पांच साल इंतजार नहीं करती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इस वक्त पूवा•चल में चुनाव हो रहा है केन् सरकार बताए कि उसने किस जिले में क्या काम किया है। मुझसे पूछें तो मैं बता सकता हूं। मैं आगरा से लखनउ तक एक्सप्रेसवे ले आया हूं। इसे मैं बलिया तक ले जाउंगा। हमने आजमगढ़ के सठियांव में चीनी मिल लगायी है। कई फोरलेन सडक़ें बनी हैं। एम्स को जमीन नहीं उपलब्ध हो पा रही थी। मैंने सबसे कीमती जमीन एम्स के लिये गोरखपुर में दे दी। मोदी यही बता दें कि एम्स कब तक बन जाएगा।’’

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को विकास कायो• पर एक बार फिर चुनौती देते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री काम और उपलब्धियों की बहस कहीं भी करना चाहें, हम तैयार हैं। चाहे गंगा मैया के किनारे घाट हों या खजांची का गांव। मोदी जी ने आरोप लगाया कि मैंने रमजान पर ज्यादा बिजली दी और दीवाली पर कम। काशी को 24 घंटे बिजली सिर्फ समाजवादी सरकार ने ही दी है। हम चाहते हैं कि जनता जाने कि केन् सरकार की क्या उपलब्धि है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की सपा सरकार की उपलब्धियों पर जनता को भरोसा है। सपा की कथनी करनी में भेद नहीं है, इस बात पर भी जनता को भरोसा है। -(एजेंसी)
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.