गाजियाबाद में सहकर्मी ने कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या की

Samachar Jagat | Saturday, 03 Dec 2016 01:36:38 AM
Ghaziabad police constable dies after being shot by colleague

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक पुलिस कांस्टेबल की उसके ही सहकर्मी ने तीखी बहस के बाद कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि सुखबीर सिंह 28 की उसके सहकर्मी कांस्टेबल उमेश यादव ने गुरुवार रात गोली मारकर हत्या कर दी। इससे पहले दोनों के बीच किसी बात पर तीखी बहस हुई थी।

उन्होंने कहा कि सुखबीर के पेट में गोली लगी। उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान कल देर रात ढाई बजे उसने दम तोड़ दिया।

सिंह ने कहा कि सुखबीर के ड्यूटी के लिए लोहा मंडी पुलिस चौकी पहुंचने के थोड़ी देर बाद दोनों के बीच बहस होने लगी। यादव ने गुस्से में आकर अपनी ड्यूटी पिस्तौल से उसे गोली मार दी और फिर पिस्तौल सहित मौके से फरार हो गया।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस की कई टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.