अखिलेश के मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Samachar Jagat | Sunday, 05 Mar 2017 11:01:28 AM
Gayatri Prajapati bailable warrant against minister Akhilesh

यूपी में अखिलेश कैबिनेट के मंत्री गायत्री प्रजापति गैंगरेप मामले में गिरफ्तारी के डर से गायब हो गए है। गायब होने के बाद प्रजापति पर अब और शिकंजा कस गया है।

विदेश भागने की आशंका के बीच प्रजापति के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने के साथ पासपोर्ट भी 4 हफ्ते के लिए रद्द कर दिया गया है।

गैंगरेप के आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ कानून का ये वो एक्शन प्लान है जिसके बाद शायद वो ज्यादा दिन बच नहीं पाएंगे। शनिवार को गायत्री प्रजापति के खिलाफ कई ऐसी कार्रवाई की गई जिसने उनके देश छोड़कर बाहर भागने के लगभग सारे रास्ते बंद कर दिए हैं। 

हालांकि 5 दिन से ज्यादा का वक्त गुजर चुका हैं लेकिन गायत्री प्रजापति अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। लखनऊ और अमेठी के बाद शनिवार को पुलिस ने गायत्री प्रजापति की गिरफ्तारी के लिए कानपुर में भी छापेमारी की लेकिन वो नहीं मिले। 

अब अमेठी से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार गायत्री प्रजापति का ये मामला अखिलेश के गले की भी हड्डी बन चुका है हालांकि सीएम अखिलेश यादव का कहना है कि कानून अपना काम कर रहा है लेकिन विपक्ष को सरकार को घेरने का मौका मिल गया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.