GOA विधानसभा चुनाव: CM लक्ष्मीकांत की करारी हार, कांग्रेस 13 सीटों पर आगे

Samachar Jagat | Saturday, 11 Mar 2017 10:52:13 AM
gao assembly election 2017 in CM Laxmikant Parsekar defeat

पणजी। गोवा विधानसभा की 40 सीटों के लिए मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू गई है। शुरुआती रुझानों के अनुसार कांग्रेस यहां भाजपा से आगे चल रही है। इस बार लगता है कांग्रेस भाजपा से सत्ता छिन सकती है। यहां भाजपा को बड़ा झटका लगा है। मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर की हार हो गई है।

अब तक 24 सीटों के रुझान सामने आए हैं। कांग्रेस 13, भाजपा 6 और अन्य 5 सीट पर आगे हैं। यहां भी आम आदमी पार्टी की हार होती नज़र आ रही है।

यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी, कांग्रेस, आप और एमजीपी के नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच है। बीजेपी ने 36 उम्मीदवार खड़े किए हैं, जबकि कांग्रेस ने 37 और आप ने 39 सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। साल 2012 में चुनाव पूर्व गठबंधन करने वाली बीजेपी इस बार अकेले चुनाव लड़ रही है क्योंकि उसकी सहयोगी रही एमजीपी ने आरएसएस के बागी नेता सुभाष वेलिंगकर द्वारा स्थापित गोवा सुरक्षा मंच और शिवसेना के साथ एक मोर्चा बना लिया है।

गोवा की 40 सीटों के रूझान

भाजपा कांग्रेस आम आदमी पार्टी अन्य 
11 14 00 02


 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.