गांजा तस्कर 02 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार

Samachar Jagat | Tuesday, 14 Mar 2017 05:47:47 AM
Ganges smuggler arrested with 02 kg ganja

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक गांजा तस्कर को मादक पदार्थ का अवैध परिवहन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर से मिली सूचना पर इतवारा क्षेत्र में ब्रिजेशिया मस्जिद के पीछे स्थित कुमार इलेक्ट्रानिक्स की दुकान पर छापा मारा और कम्प्यूटर के सीपीयू में रखे 2 किलोग्राम गांजा को जब्त कर लिया। जब्त गांजा की कीमत 20 हजार रूपये बताई गई है।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार राजधानी के पिपलानी क्षेत्र के रजत नगर का निवासी आरोपी दुकानदार जितेन्द्र हासानी इलेक्ट्रानिक सामान के साथ साथ गांजा खरीदने और बेचने का भी कारोबार कर रहा था। इस संबंध में आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.