गडकरी सोमवार को करेंगे सावित्री नदी पुल का उद्घाटन

Samachar Jagat | Sunday, 04 Jun 2017 07:32:02 PM
Gadkari to inaugurate Savitri river bridge on Monday

दिल्ली। महाराष्ट्र के महाड के निकट सावित्री और काल नदी को जोडऩे वाले पुल को मात्र 165 दिन में तैयार कर लिया गया है, जो एक रिकॉर्ड है। केन्द्रीय सडक़ एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 35 करोड़ 77 लाख रुपए की लागत से बने इस पुल का सोमवार को उद्घाटन करेंगे। यह पुल 239 मीटर लंबा और 16 मीटर चौड़ा है। 

गौरतलब है कि इन दोनों नदियों को जोडऩे के लिए 1928 में एक पुल बना था, जो काफी जर्जर हो जाने के बाद पिछले वर्ष 2 अगस्त को भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। उसके स्थान पर यह नया सावित्री पुल बनाया गया है। सडक़ एवं परिवहन मंत्रालय ने महाड से रायगढ़ किले को जोडऩे वाली 26 किलोमीटर लंबी सडक़ के निर्माण की भी घोषणा की है, जिस पर 247 करोड़ 13 लाख रुपए का खर्च आयेगा।

इसके अलावा मंत्रालय ने डॉ बाबा साहब अम्बेडकर के पैतृक शहर अम्बावडे को मुम्बई-गोवा हाइवे से जोडऩे की भी घोषणा की है, जो 5966 किलोमीटर लंबी होगी और इस पर 412 करोड़ 2 लाख रुपए खर्च आयेगा। मंत्रालय ने मुम्बई-गोवा सडक़ को चार लेन बनाने की भी मंजूरी दी है। यह योजना के तहत 366.17 किलोमीटर सडक़ का निर्माण किया जायेगा।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.