जवानों को देनी चाहिए खुली छूट: मुलायम सिंह

Samachar Jagat | Saturday, 03 Dec 2016 04:06:02 PM
freedom should be given to soldiers

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने सीमा पर सैनिकों की शहादत पर चिन्ता व्यक्त करते हुए आज कहा कि जवानों को खुली छूट दे देनी चाहिए। मुलायम ये कहा कि जवान सोते समय मारे जा रहे है। उन्हें खुली छूट कब मिलेगी। वे (पाकिस्तान) परमाणु बम की धमकी दे रहे हैं।

 यदि वे परमाणु बम इस्तेमाल भी कर लें, हमारे दो तीन शहर ध्वस्त होंगे। हिन्दुस्तान के पास भी कई परमाणु बम हैं और अगर हमने इस्तेमाल किया तो उनका (पाक) पूरा देश तबाह हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जंग में दोनों तरफ हार होती है और कोई जीतता नहीं है। हम सदन (लोकसभा) में देश के मुद्दे उठाते हैं। हम राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाते हैं। एसपी मानवीयता वाली पार्टी है और जंग की वकालत नहीं करती। मुलायम ने कहा कि एसपी सरकार दंगों को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी क्योंकि वह जाति, धर्म, भाषा आदि के आधार पर भेदभाव में यकीन नहीं करती।


उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से मतभेद मिटा कर चुनाव-प्रचार में जुटने की नसीहत दी और कहा कि एसपी सरकार को फिर वापस लाना है। उन्होंने यह भी कहा कि एसपी की कथनी और करनी में अंतर नहीं होता है। 

लखनऊ मेट्रो की परीक्षण गाड़ी को हरी झंडी दिखाने के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए मुलायम ने यह बात कही। एसपी सुप्रीमो ने कहा कि मेट्रो समय पर शुरू होने से मुझे खुशी है। एसपी की कथनी और करनी में कोई भेद नहीं है, कथनी और करनी में भेद करने वाले भ्रष्टाचारी होते हैं।

उत्तर प्रदेश के लिए आज का दिन ऐतिहासिक हैं। मुलायम ने कहा कि मेट्रो का काम देश के सामने उदाहरण है, जो काम यूपी में हो रहा, वह भारत के किसी राज्य में नहीं हुआ। 

कोई नहीं कह सकता है कि यूपी में काम नहीं हुआ। एसपी अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री अखिलेश को बधाई दी और कहा कि उनके साथ कई अनुभवी मंत्री काम कर रहे हैं। उनके कामों की हर तरफ तारीफ हो रही है। कार्यकर्ताओं के काम नहीं हो रहे हैं, यह मेरी शिकायत है।

 उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर इशारा करते हुए कहा, नौजवानों को रोजगार मिलना चाहिए। चार लाख लोगों को हमने रोजगार दिया है, 11 लाख बेरोजगारों को काम देना बाकी है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.