महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या

Samachar Jagat | Tuesday, 21 Mar 2017 07:05:35 AM
Four persons of same family killed in Jalgaon district of Maharashtra

मुंबई। उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले में अज्ञात लोगों द्वारा एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या किये जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि जिले के भादली गांव में हत्या की इस वारदात का आज सुबह पता चला।

किसान प्रदीप सूरज भोले 47, पत्नी संगीता 40, बच्चे - दिव्या सात वर्ष और चेतन पांच वर्ष का शव उनके घर में मिला। मृतकों के सिर और शरीर पर जख्म के गहरे निशान थे। उन्हें संभवत किसी धारदार हथियारों से मारा गया था। पुलिस ने बताया कि उनके घर के दरवाजे खुले थे और शव खून से लथपथ थे।

नसीराबाद पुलिस थाना के प्रभारी राहुल वाग ने बताया कि हत्या निजी रंजिश के चलते किये जाने की आशंका है, लेकिन पुलिस मामले में हर कोण से जांच कर रही है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.