सागर में दो हादसों में चार की मौत, दो अन्य घायल

Samachar Jagat | Monday, 27 Feb 2017 06:44:44 AM
Four killed in two accidents in the ocean, two others injured

सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले में आज दो सडक हादसों में चार लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार नरयावली थाना क्षेत्र के जरूआखेडा के पास देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से दुपहिया वाहन सवार नीरज जैन (36) उसकी आठ वर्षीय पुत्री शैली और मनोज जैन (30) की मौत हो गयी। 

सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक आटो के पलट जाने से करोडी अहिरवार नाम के व्यक्ति की मौत हो गयी। दो अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। -(एजेंसी)



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.