ट्रैक्टर पलटने से चार की मौत, 17 घायल

Samachar Jagat | Wednesday, 12 Apr 2017 06:30:01 AM
Four killed, 17 injured in tractor crash

नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिला मुख्यालय के निवारी चौकी क्षेत्र मे ट्रैक्टर पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हैं, जिनमें लगभग आधा दर्जन की हालत गंभीर है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आमगांव के पास मौजूद बंजारी माता के जवारे विसर्जन में हिस्सा लेकर भक्त मोहद गांव वापस जा रहे थे, तभी ढलान में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। ट्रैक्टर के पलटने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में अर्जुन गौड़, रामफल बाई और छोटी बाई शामिल हैं।

एक अन्य मृतक का नाम ज्ञात नहीं हो सका है। गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा जा रहा है। अन्य का इलाज करेली तहसील के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज चल रहा है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.