व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने पर चार गिरफ्तार

Samachar Jagat | Sunday, 12 Mar 2017 11:01:18 PM
Four arrested on uploading objectionable video to Whatsapp

गाजियाबाद। व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड कर एक समुदाय की भावनाएं आहत करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। ये आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गया था। 

पुलिस अधीक्षक शहर सलमान ताज पाटिल ने कहा कि विजय नगर पुलिस ने शुक्रवार को दर्ज कराई गई शिकायत पर अजय छपराना, मुकेश यादव, प्रकाश दुबे और नकुल नागर को गिरफ्तार किया है। 

उन्होंने कहा कि इन लोगों को भारतीय दंड संहिता की धारा 295ए जानबूझ कर धार्मिक भावनाएं भडक़ाने के लिए दुर्भावनापूर्ण कार्य करना, 298 धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली बातें, शब्द आदि बोलना और 504 शांति भंग करने के लिए इरादतन अपमान करना के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इसके अलावा आरोपियों पर आईटी अधिनियम की उपयुक्त धाराएं भी लगाई गई हैं। -(एजेंसी)



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.