कांग्रेस का हाथ छोडक़र एसएम कृष्णा ने थामा बीजेपी का दामन

Samachar Jagat | Wednesday, 22 Mar 2017 07:24:41 PM
Former Congress Leader SM Krishna joins BJP

नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। करीब दो महीने पहले कांग्रस छोडऩे वाले कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कृष्णा को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, अनंत कुमार और अन्य कई बड़े नेताओं की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया गया।

चालीस साल से अधिक कांग्रेस में बिताने वाले कृष्णा का 15 मार्च को ही भाजपा में शामिल होने का कार्यक्रम था, लेकिन उनकी बहन की मृत्यु के कारण वह उस समय पार्टी में शामिल नहीं हो सके थे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा का भाजपा में शामिल होने का मुख्य कारण उनके प्रति कर्नाटक के मौजूदा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के रैवेये को माना जा रहा है।

वरिष्ठ नेता एसएम कृष्णा पहली बार 1968 में मांड्या से सांसद बने थे। वह कई बार केन्द्रीय मंत्री रह चुके हैं। कृष्णा के भाजपा में शामिल होने को 2018 विधानसभा चुनावों के नजरिए से बड़ा कदम माना जा रहा है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.