किसानों के कर्ज माफ करने के लिए विधानसभा चुनाव जीतना जरुरी नहीं: राहुल

Samachar Jagat | Saturday, 25 Feb 2017 10:03:53 PM
forgive the debt of farmers not necessarily win elections: Rahul

सुलतानपुर। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर किसानों की कर्जमाफी को लेकर भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि केन्द्र जब चाहे किसानों का कर्ज माफ कर सकती है। इसके लिए विधानसभा का चुनाव जीतने की जरुरत नहीं है।

गांधी ने यहां कहा कि मनमोहन सरकार ने एक झटके में किसानों के करीब 70 हजार करोड रुपये का कर्ज माफ कर दिया था। इसके लिए किसी विधानसभा का चुनाव जीतने की जरुरत नहीं थी। केन्द्र सरकार के यह अधिकार क्षेत्र में है। प्रधानमंत्री की यदि नीयत साफ है तो कर्जमाफी को उत्तर प्रदेश चुनाव से क्यों जोड़ रहे हैं। केन्द्र को कर्जमाफी का अधिकार है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी के नेता कह रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में सरकार बनी तो पहली कैबिनेट मीटिंग में कर्जमाफी की घोषणा हो जायेगी। उन्होंने इस बयान को भ्रमित करने वाला बताया और कहा कि मोदी ने न अभी तक कोई वायदा पूरा किया है और न ही पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश मोहब्बत का प्रदेश है।

इस राज्य में मोदी जी नफरत नही फैला सकते। उन्होंने कहा कि रात में किसान घबरा कर सोता है। किसानों और युवाओ को अच्छा भविष्य देना है। उत्तर प्रदेश को खड़ा करेंगे, मोदी जी ने मेक इन इंडिया का नारा दिया था, वह मेक इन उत्तर प्रदेश का नारा देना चाहते हैं। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.