कोहरे ने रोंकी ट्रेनों की रफ्तार : 82 विलंब ,12 रद्द

Samachar Jagat | Monday, 12 Dec 2016 01:07:36 PM
Fog in Delhi : 82 trains delayed 12 canceled

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह भी घना कोहरा छाया रहा जिससे ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई। कोहरे की वजह से हालांकि विमान सेवाओं पर कुछ खास असर नहीं पड़ा। दिल्ली आने वाली 82 ट्रेनों में विलंब हुआ और 23 ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया और 12 ट्रेेनें रद्द कर दी गई।

दिल्ली हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि कोहरे के कारण हवाई यातायात पर हालांकि इतना असर नहीं पडा है। ²श्यता का सामान्य स्तर 200 मीटर जबकि रनवे पर दृश्यता का स्तर सुबह सात बजे 800 मीटर तक था। राजधानी में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था।

मौसम विभाग ने दिन में मौसम साफ रहने और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। विभाग ने कल घना कोहरा छाया रहने और अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 डिग्री सेल्सियस और 11 डिग्री रहने का अनुमान जताया है।कल अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया था जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था जबकि न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.