पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Samachar Jagat | Friday, 18 Nov 2016 05:11:13 AM
Five-year-old girl tried to rape, accused arrested

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क पुलिस ने पड़ोस में रहने वाली पांच वर्षीय बच्ची को बहला फुसलाकर कथित तौर पर दुष्कर्म करने की कोशिश में अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। 
एसपी देहात सुजाता सिंह ने बताया कल आरोपी ने अपने पड़ोस में रहने वाली पांच वर्षीय बच्ची को मिठाई खिलाने के बहाने अकेले पाकर बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने विरोध किया जिससे आरोपी फरार हो गया था। 
पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू की जिससे पता चला कि आरोपी ओडिसा का रहने वाला है। पुलिस टीम ने आज सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी पर पॉस्को एक्ट की कार्यवाही की गई है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.