पांच वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Samachar Jagat | Tuesday, 28 Feb 2017 04:58:14 AM
Five year old girl raped, accused arrested

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में पांच वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद जिले के मुडारी गांव में भी पांच वर्षीय एक बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना हुयी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात मझौली थाना क्षेत्र के मुडारी गांव बालिका के साथ पैंतीस वर्षीय व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। बालिका को गंभीर स्थिति में यहां मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी रात्रि में बालिका को कुल्फी दिलाने के बहाने सुनसान इलाके में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी समर भसह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सूत्रों ने कहा कि बालिका के पिता ईंट भट्टे पर कार्य करते हैं। वह घर पर रात्रि में लौटे तो परिजनों ने बताया कि पांच वर्षीय बेटी काफी समय से दिखायी नहीं दी। ढूंढने पर वह एक पेड के पास घायल अवस्था में मिली। परिजन तत्काल सक्रिय हुए और पुलिस को भी घटना की सूचना दी।

जबलपुर के एक स्कूल में कल ही एक पांच वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना हुयी है। आरोपी स्कूल का ही कक्षा छठवीं का छात्र है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.