धोखाधड़ी के मामलों में संलिप्तता को लेकर पांच व्यक्ति गिरफ्तार

Samachar Jagat | Monday, 13 Mar 2017 10:30:01 AM
Five persons arrested for involvement in fraud cases

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जो कथित तौर पर स्वयं को सीबीआई अधिकारी बता कर धोखाधड़ी के विभिन्न मामलों में शामिल थे।पुलिस ने दावा कि आरोपी एक गिरोह के सदस्य थे जो सोनार या सीबीआई अधिकारी बनकर मुख्य तौर पर महिलाओं को जाली नोट दिखाकर लालच देते थे।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण ईश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी गहनों को पालिश या साफ करने का झांसा देकर गहने लेकर भाग जाते थे। आरोपियों के कब्जे से कई गहने, सात मोबाइल फोन, सीबीआई अधिकारियेां के दो फर्जी पहचानपत्र, एक कार और नोटों की दो गड्डियां बरामद की गई हैं। इन गड्डियों के केवल उपर और नीचे ही असली नोट हैं।

पुलिस ने सुरेंद्र कुमार, रमेश, अर्जुन, अशोक और रतन सोलंकी को गिरफ्तार किया है और दावा किया है कि गिरोह के सदस्य दिल्ली एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों में दर्ज 100 से अधिक मामलों में शामिल थे। सुरेंद्र इस गिरोह का मुखिया है। -(एजेंसी)



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.