पांच नक्सली गिरफ्तार

Samachar Jagat | Wednesday, 01 Mar 2017 07:44:19 AM
Five Maoists arrested

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में पुलिस दल ने पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। उनपर वाहनों में आग लगाने का आरोप है।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज ‘भाषा’ को दूरभाष पर बताया कि पुलिस ने दरभा डिविजन के अंतर्गत कटेकल्याण एरिया कमेटी में सक्रिय पांच जनमिलिशिया सदस्यों हिड़मा वेट्टी 22, पोज्जा वेट्टी 22, सोमारू मंडावी 20, सोमडू वेट्टी 20 और फगनू वेट्टी 19 को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माओवादी संगठनों ने इस महीने की 27 तारीख को बंद का आह्वान किया था। बंद के एक दिन पहले माओवादियों ने कटेकल्याण थाना क्षेत्र में पीकअप वाहन और बस में आग लगा दी थी। घटना के बाद पुलिस ने घटना के लिए जिम्मेदार नक्सलियों की खोज शुरू कर दी थी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना में अन्य माओवादी भी शामिल रहे हैं। जिनकी तलाश शुरू कर दी गई है। -(एजेंसी)



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.