US प्रेजिडेंशियल चुनावः 'मछली' ने डोनाल्ड ट्रंप के जीतने की 'भविष्यवाणी' की

Samachar Jagat | Tuesday, 08 Nov 2016 07:49:40 PM
fish predict to win the donald trump in presidential election

चेन्नई। अमेरिका के अगले राष्ट्रपति को चुनने के लिए अमेरिकी आज कतार में लगे रहे वहीं यहां एक मछली ने शीर्ष पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के जीतने की भविष्यवाणी की है।

वर्ष 2010 फुटबॉल वल्र्ड कप के दौरान विजेताओं की घोषणा करने वाले 'पॉल ऑक्टोपस' की तरह मछली ने आज डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन से कांटे के मुकाबले में ट्रंप के जीतने की भविष्यवाणी की है। 

फ्लोरन किस्म की मछली 'चाणक्य' ने पहले प्रयास में तैरती हुयी ट्रंप की तस्वीर को ठोकर मारा, जिसका संकेत है कि वह विजेता बनेंगे। 

एनजीओ इंडियन कम्युनिटी वेलफेयर आर्गेनाइजेशन आईसीडब्ल्यूओ के आयोजकों ने कहा कि आयोजित कार्यक्रम का मकसद मच्छरों से मुक्ति के लिए जागरूकता फैलाना है। 

इससे पहले चाणक्य मछली ने पिछले साल क्रिकेट विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड के जीतने का सही अनुमान लगाया था। हालांकि, दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम की जीत की भविष्यवाणी गलत रही थी। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से हार गयी थी।
भाषा 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.