अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Samachar Jagat | Thursday, 17 Nov 2016 03:54:14 AM
FIR against Ranjan Chowdhury impatient

बेरहामपुर। पश्चिम बंगाल पुलिस ने मुर्शिदाबाद जिले में एक जनसभा के दौरान जिलाधिकारी का अपमान करने के मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व रेल राज्य मंत्री अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आज यहां बताया कि चौधरी के खिलाफ बेरहामपुर थाने में कल रात प्राथमिकी दर्ज की गयी। 

चौधरी पर 14 नवंबर को बेरहामपुर में आयोजित एक जनसभा में जिलाधिकारी येलुचुरी रत्नाकर राव को तृणमूल कांग्रेस का करीबी बताते उनका अपमान करने का आरोप है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह के सामने राव पर जिला परिषद में तृणमूल का साथ देने का आरोप लगाया। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.