बार में झगड़े में एक युवक की मौत पर भाजपा विधायक के बेटों के खिलाफ मामला दर्ज

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2016 04:32:46 AM
Fights in the bar at the death of a young man's sons filed against BJP MLA

नागपुर। नागपुर में भाजपा के स्थानीय विधायक के दो बेटों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है क्योंकि एक बार में उन्होंने कथित रूप से नशे की हालत में झगड़ा किया, जिसमें 21 साल के एक युवक की मौत हो गयी। 
पुलिस ने एक बयान में बताया कि कृष्णा खोपड़े के बेटों --रोहित और अभिजीत ने कल रात शंकर नगर चौराहा इलाके में बार कम रेस्तरां में कथित रूप से झगड़ा किया था। खोपड़े पूर्वी नागपुर से विधायक हैं।
जिस व्यक्ति की मौत हुई है उसका नाम शुभम महाकालकर है और वह इन दोनों भाइयों का दोस्त बताया जाता है।
पुलिस के अुनसार रोहित और अभिजीत पर भादसं की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों फरार हैंं । 
कल रात दोनों भाई अपने दोस्तों के साथ बार में पार्टी कर रहे थे। जब दोनों ने बिल घटाने की मांग की तो बार मालिक सावन उर्फ सन्नी प्रमोद बाम्बरोतवार ने मना कर दिया। इस पर झगड़ा हो गया। 
पुलिस बयान के अनुसार खोपड़े बंधुओं के गुट और बाम्बरोतवार ने एक दूसरे पर हमला किया, फलस्वरूप महाकालकर की मौत हो गयी। 
थाने में दो विरोधी शिकायतें दर्ज करायी गयी हैंं । पहली शिकायत खोपड़े बंधुओं और उनके 9-10 साथियों के खिलाफ बार मालिक ने दर्ज करायी। दूसरी शिकायत खोपड़े के साथियों ने बार मालिक के खिलाफ दर्ज करायी। 
नागपुर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस का गृहनगर है। उनके पास गृहविभाग भी है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.