चक्रवात की आशंका के मद्देनजर अधिकारियों की नियुक्ति

Samachar Jagat | Sunday, 11 Dec 2016 01:56:29 AM
Fearing officers cyclone

विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबु नायडू ने चक्रवात प्रभावित जिलों में स्थिति पर निगरानी रखने के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों को आज नियुक्त किया। 

नायडू ने 12 दिसंबर को श्रीहरिकोटा और कृष्णापट्टनम तट के बीच चक्रवात के पूर्वानुमान के मद्देनजर क्षेत्र में 90 से सौ किलोमीटर की गति से हवा चलने की आशंका को देखते हुए स्थिति पर निगरानी रखने के लिए चार अधिकारियों और राष्ट्रीय आपदा कार्रवाई बल (एनडीआरएफ)के चार टीमों को नियुक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चक्रवात के मद्देनजर नेल्लोर, चित्तूर ,प्रकाशम और कडप्पा जिलों में एहतियातन स्थिति पर निगरानी रखने के लिए इन अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इन जिलों में एनडीआरएफ की चार टीमों की भी तैनाती की गई है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.