सड़क दुर्घटना में पिता पुत्र की मृत्यु

Samachar Jagat | Tuesday, 28 Feb 2017 07:00:01 AM
Father son's death in a road accident

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में आज एक ट्रेक्टर और दुपहिया वाहन के आमने-सामने की टक्क्रर में एक व्यक्ति तथा उसके तीन वर्षीय पुत्र की मृत्यु हो गयी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सेंधवा-खेतिया राजमार्ग पर पानसेमल में आमने सामने हुई भिडंत के चलते कालअम्बा निवासी दुपहिया वाहन सवार दम्पति और उनका तीन वर्षीय पुत्र रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया।

रोहित ने पानसेमल के शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया जबकि उसके पिता रोहिदास (28) की महाराष्ट्र के शाहदा ले जाने के दौरान मृत्यु हो गयी।

रोहिदास की पत्नि गीता को गंभीर अवस्था में शाहदा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक बिना नम्बर के ट्रैक्टर को लेकर मौके से फरार हो गया। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.