'किसान चलन से बाहर किए नोटों से खरीद करते हैं बीज'

Samachar Jagat | Monday, 21 Nov 2016 08:34:05 PM
Farmers can buy seeds by old notes

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने सोमवार को कहा कि केन्द्र सरकार ने महाराष्ट्र सरकार के इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया है कि प्रदेश के किसानों को रबी फसलों की बुवाई के लिए चलन से बाहर किए गए नोटों के जरिए बीजों की खरीद करने की अनुमति दी जाए।

फड़णवीस ने यहां एक बयान में कहा कि बीजों की खरीद केन्द्र और राज्य सरकारों के बीज बिक्री केन्द्रों, सार्वजनिक उपक्रमों, राष्ट्रीय अथवा प्रदेश बीज निगमों, केन्द्रीय तथा राज्य स्तरीय विश्वविद्यालयों, और आईसीएआर जैसे संस्थानों से की जा सकती है और इसके लिए किसानों को अपना पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा।

यह सुविधा किसानों को अपने खातों से 25,000 रुपए की रकम निकालने की सुविधा के अतिरिक्त है बशर्ते कि ये खाते केवाईसी नियमों के अनुसार परिचालित किये जा रहे हों।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.