फडणवीस सरकार का तीसरा साल, नगर निकाय चुनाव बड़ी चुनौती

Samachar Jagat | Sunday, 30 Oct 2016 12:39:42 PM
Fadnavis third year of government, municipal election challenge

मुंबई। महाराष्ट्र में भाजपा नीत सरकार तीसरे वर्ष में प्रवेश करने जा रही है और सहयोगी घटक शिवसेना द्वारा जब-तब छींटाकशी एवं आरक्षण के लिए मराठा समुदाय के अभियान सहित कई आंतरिक एवं बाहरी चुनौतियों के बावजूद मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की स्वच्छ छवि को सबसे अधिक सकारात्मक पहलू के तौर पर देखा जाता है।

ज्यादातर राजनीतिक विश्लेषकों ने पिछले दो साल में इस सरकार के कामकाज को ‘मिला-जुला’ बताया। फडणवीस के नेक इरादों और विकास पर जोर दिए जाने के बावजूद उनकी टीम की ओर से उचित सहयोग एवं जोर की कमी के चलते मुख्यमंत्री के प्रयासों के अपेक्षित नतीजे सामने नहीं आए हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भाजपा के सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने के साथ पार्टी ने शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाई थी और 46 वर्षीय फडणवीस ने 31 अक्तूबर, 2014 को शपथ ग्रहण की थी। कुछ मंत्रियों को भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करना पड़ा जिसमें मंत्रिमंडल में दूसरे स्थान पर रहे एकनाथ खड़से को त्यागपत्र देना पड़ा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.