‘फेसबुक प्रेमिका’ से मिलने के लिए सीमा पार करने की कोशिश कर रहा व्यक्ति गिरफ्तार

Samachar Jagat | Monday, 27 Feb 2017 06:00:01 AM

चंडीगढ़। फिरोजपुर में भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ ने आज 30 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जो अपनी ‘फेसबुक महिला मित्र’ से मिलने के लिए सीमा पारकर लाहौर जाने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि चंडीगढ़ के सेक्टर 49 के निवासी सिकंदर खान को फिरोजपुर जिले के लाखों के ब्रह्म सीमा के निकट से ‘संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते समय’ गिरफ्तार कर लिया गया।

फिरोजपुर के पुलिस उपाधीक्षक बलविंदर सिंह ने बताया, ‘‘सीमा सुरक्षा बल के गश्ती दल ने सिकंदर खान को हिरासत में ले लिया जो अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पाकिस्तान जाने की कोशिश कर रहा था।’’ -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.