एग्जिट पोल्स: यूपी, गोवा और मणिपुर में खिल सकता है कमल, पंजाब में बनेगी आप की सरकार, उत्तराखंड में कांग्रेस और भाजपा में बराबरी का मुकाबला

Samachar Jagat | Thursday, 09 Mar 2017 07:21:19 PM
Exit Polls: Lotus which can blossom in UP, Goa and Manipur, aap government will be formed in Punjab,Uttarakhand fight with equality in Congress and BJP

नई दिल्ली। राज्यों में अन्तिम चरण की वोटिंग की समाप्ति बाद विभिन्न चैनलों द्वारा जारी हुए एग्जिट पोल्स के आंकड़ों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश, गोवा ओर मणिपुर में सरकार बना सकती है।

वहीं इस आंकड़ों के अनुसार आप दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी अपना झंडा गाड़ सकती है। जबकि उत्तराखंड में कांग्रेस और भाजपा में बराबरी का मुकाबला देखने को मिल सकता है। 


टाइम्स नाउ-वीएमआर के सर्वे के मुताबिक 403 विधानसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में भाजपा 210 से 230 सीटें हासिल कर सकती है। यहां पर समाजवादी पार्टी को 110 से 130 सीटें मिलने का अनुमान है। बीएसपी को महज 67 से 74 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है, जबकि अन्य को 8 सीटें मिलने का अनुमान है। 


न्यूज एक्स-एमआरसी ने यहां पर बीजेपी को 185 सीटों के साथ बहुमत के करीब बताया है। उसके अनुसार एसपी-कांग्रेस को 120 और बीएसपी को सिर्फ 90 सीटें मिलेगी। एबीपी न्यूज के मुताबिक भाजपा को 164 से 176 सीटें प्राप्त हो सकती है। एसपी को 169 से 169 सीटें मिलने की संभावना जताई है। इस सर्वे के अनुसार बीएसपी को महज 60 से 72 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है। 


सी-वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा गोवा और मणिपुर में सरकार बना सकती है। उसके अनुसार उत्तराखंड में भाजपा का कांग्रेस के साथ करीबी मुकाबला है। वहीं, पंजाब में अकाली-बीजेपी गठबंधन को केवल 9 सीट ही मिल सकती है। पंजाब में आम आदमी पार्टी सबको चौंकाते हुए सरकार बना सकती है। सर्वे के अनुसार आप को यहां 117 में से 63 सीटें मिल सकती है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.