पूर्व सैनिक के परिवार को नहीं मिलेगा 1 करोड़ का मुआवजा, LG ने लौटाई दिल्ली सरकार को फाइल

Samachar Jagat | Thursday, 09 Mar 2017 10:47:03 AM
Ex-serviceman's family will not get compensation of 1 million, LG returns to Delhi government file

दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग के बीच हमेशा खींचातान मची रही और अब नए एलजी के आने के बाद भी शायद इसकी शुरूआत हो चुकी है। पूर्व एलजी और केजरीवाल के बीच के विवाद हमेशा से सुर्खियों में रहे है।

इस बार दिल्ली सरकार द्वारा पूर्व सैनिक राम किशन ग्रेवाल के परिवार को 1 करोड़ रूपए का मुआवजा देने का ऐलान किया था। लेकिन अब दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने इस मुआवजे का प्रस्ताव खारिज कर दिया है और दिल्ली सरकार को यह फाइल वापस लौटा दी है।

इस मुआवजे की फाइल को खारिज करते हुए उपराज्यपाल ने कहा की ‘राम किशन ग्रेवाल’ दिल्ली के नागरिक नहीं है, बल्कि वह हरियाणा के नागरिक हैं। इस कारण दिल्ली सरकार उन्हें मुआवजा नहीं दे सकती।

गौरतलब है कि राम किशन ग्रेवाल पूर्व सैनिक थे। उन्होंने ओआरओपी के चलते पिछले साल दिल्ली के जंतर मंतर पर आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत के बाद अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी उनके परिवार से मिलने उनके घर गए थे। इसी के बाद केजरीवाल ने उनके परिवार को 1 करोड़ रूपए का मुआवजा देने का ऐलान किया था।

हालांकि अब देखना यह होगा की केजरीवाल का पूर्व उपराज्यपाल के बाद अब नए एलजी के साथ भी यही सिस्टम रहेगा या फिर इनके साथ काम करने का तरीका बदलेगा। इस मामले को लेकर एक बार फिर दिल्ली की राजनीति गरमा सकती है और केजरवाील के निशाने पर मोदी और अनिल बैजल हो सकते है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.