राजस्थान एनर्जी सेविंग परियोजना में देश में प्रथम

Samachar Jagat | Monday, 28 Nov 2016 08:59:50 PM
Energy Saving project first to land in Rajasthan

एनर्जी सेविंग परियोजना के तहत देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 दिसम्बर को प्रदेश के स्वायत्त शासन मंत्री राजपाल सिंह को राष्ट्रीय स्तर का नेशनल एनर्जी कंजरवेशन अवार्ड प्रदान करेंगे।
 
प्रमुख शासन सचिव, स्वायत्त शासन विभाग डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि एनर्जी सेविंग परियोजना (एल.ई.डी. लाईट) के तहत देश में 26 नवम्बर तक 14 लाख 23 हजार 748 लाईटें लगाई गई थी। जिसमें से प्रदेश में सर्वाधिक एल.ई.डी. लाईटें पांच लाख 37 हजार 705 लगाई गई है। 

मनजीत सिंह ने बताया कि एनर्जी सेविंग एल.ई.डी. लाईट परियोजना मार्च 2017 तक प्रदेश में पूर्ण हो जाएगी। परम्परागत सोडियम एवं ट्यूबलाईटों के स्थानों पर एनर्जी सेविंग की एल.ई.डी. लाईट लगाने से लगभग 55 से 60 प्रतिशत ऊर्जा बचत होगी। 


 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.