शनिवार को आएंगे 5 राज्यों के चुनाव नतीजे, सबसे तेज नतीजे देखें SAMACHARJAGAT.COM पर

Samachar Jagat | Friday, 10 Mar 2017 04:17:35 PM
Election results of 5 states will come on Saturday, see fastest results on SAMACHARJAGAT.COM

पांच राज्यों के चुनाव परिणाम शनिवार को सामने आने वाले हैं। ऐसे में सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत के लिए दावे करती हुईं नजर आ रही है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर में शनिवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएंगी।

वहीं स्पष्ट स्थिति दोपहर 12 बजे तक सामने आने लग जाएंगी। अगर बात की जाएं एग्जिट पोल्स की, तो उसमें BJP के लिए 4 राज्यों से राहत की खबर आ रही है। यूपी, मणिपुर और गोवा में बीजेपी बढ़त पर है तो उत्तराखंड में भी पार्टी की स्थिति को मजबूत बताया जा रहा है। वहीं पंजाब के संभावित नतीजे बीजेपी के लिए चिंता का सबब हो सकते हैं। 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव:
अब बात की जाएं उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की, तो यहां पर 403 सीटों पर चुनाव लड़ा गया था, इसमें बहुमत के लिए 202 सीटें आवश्यक है। एग्जिट पोल के अनुसार यूपी में BJP को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है।

पंजाब विधानसभा चुनाव:
बात पंजाब की करें तो यहां कुल 117 विधानसभा सीटें हैं और बहुमत के लिए 59 सीटों की दरकार है। एग्जिट पोल्स पर भरोसा किया जाए तो पंजाब में सरकार बनाने को लेकर आप और कांग्रेस के बीच बराबर को मुकाबला है। तमाम पोल्स में BJP-अकाली गठबंधन की स्थिति दयनीय बताई जा रही है। 

गोवा विधानसभा चुनाव: 
गोवा विधानसभा चुनाव भी कई मायने में खास हैं। यहां कुल 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़े जा रहे हैं। बहुमत हासिल करने के लिए पार्टियों को 21 सीटें जीतने आवश्यक है। यहां एग्जिट पोल्स पर यकीन किया जाए तो बीजेपी को स्पष्ठ बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। 

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव:
अब बात उत्तराखंड की करते हैं. यहां कुल 70 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी अपना-अपना भाग्य आजमा रहे हैं। पूर्ण बहुमत के लिए जीत का गणित 36 सीटों का है। एग्जिट पोल्स पर भरोसा किया जाए तो यहां भी BJP ही सरताज बनकर उभरती दिखाई दे रही है। 

मणिपुर विधानसभा चुनाव:
मणिपुर विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां पर कुल सीटों की संख्या 60 हैं और बहुमत के लिए 31 सीटें आवश्यक है। एग्जिट पोल्स के दावे यहां भी BJP को ही सत्ता पर काबिज़ होने का दावा कर रहे हैं।

नतीजों की भविष्यवाणी:
राजनैतिक विश्लेषक और जानकार पहले से ही नतीजों की भविष्यवाणी करने में लगे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि यूपी में BJP जीतेगी। वहीं कुछ का कहना है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी जीत रही है। सवाल ये उठता है कि ये एग्जिट पोल कितने सटीक हैं? हालांकि एग्जिट पोल के आंकड़े काफी अहम है। कई बार यह सही नतीजों की झलक भी दिखा देते हैं। लोगों का मूड भी बताते हैं। लेकिन कई बार एग्जिट पोल के अंदाजे बुरी तरह गलत भी साबित हुए हैं। 


 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.