बुजुर्ग विधवा से 94 लाख रुपये ठगने वाले दो नाइजीरियाई धरे गए

Samachar Jagat | Friday, 11 Nov 2016 04:26:19 AM
Elderly widow duped of Rs 94 lakh, were arrested two Nigerian

पुणे। शादी करने के बहाने से 64 वर्ष की एक विधवा के साथ कथित तौर पर 94 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने के लिए दो नाइजीरियाई नागरिकों को आज गिरफ्तार किया गया।
शहर की पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ ने 28 वर्षीय कैलेब मेजी ओगबुगाउ और 37 वर्षीय विक्टर चिगोजी एजुरइकी को गिरफ्तार किया है। ये दोनों ही नोएडा के निवासी हैं।
साइबर प्रकोष्ठ के पुलिस निरीक्षक सुनील पवार ने कहा, ‘‘ ये दोनों कारोबारी वीजा पर भारत आए थे और सोशल मीडिया साइटों व वैवाहिक रिश्तों की साइटों पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर लोगों को ठगना शुरू कर दिया।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ हमने इनके पास से तीन लैपटॉप, सात मोबाइल फोन, इंटरनेट कार्ड, कई सिम कार्ड बरामद किए हैं।’’ कुछ महीने पहले इस महिला शिकायतकर्ता को इन आरोपियों की ओर से फ्रेंड रिक्वेस्ट आया था और इनमेंसे एक ने खुद को हार्ले बेनसन बताया था। उसने महिला को बताया था कि वह ब्रिटेन से है और पेशे से इंजीनियर है।
पवार ने कहा, ‘‘ कुछ दिनों बाद उसने उससे शादी करने की इच्छा जताई और यहां तक कहा कि वह भारत में बसने को तैयार है।’’ आरोपी ने कुछ दिनों पहले फोन कर बताया कि सीमा शुल्क के अधिकारियों ने दिल्ली हवाईअड्डे पर उसका बैग जब्त कर लिया जिसमें सोने, हीरे और पौंड थे। उसने जुर्माने की राशि भरने के लिए महिला से अनुरोध किया जिस पर महिला ने उसके विभिन्न खातों में 94.5 लाख रुपये जमा कर दिए।’’



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.