भिलाई इस्पात संयंत्र में हादसा, आठ कर्मचारी घायल

Samachar Jagat | Wednesday, 19 Apr 2017 09:51:41 PM
Eight employees injured in bhilai steel plant accident

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र में हुए हादसे में आठ कर्मचारी घायल हो गए हैं। घायलों में से दो की हालत गंभीर है।

पुलिस अधिकारियों ने आज बताया कि जिले के भिलाई इस्पात संयंत्र में हुए हादसे में आठ कर्मचारी ब्लास्ट फर्नेस विभाग के तकनीशियन राजीव कुमार, वरिष्ठ तकनीशियन अश्वनी कुमार बघेल, तकनीशियन अब्राहम राजीव कोशी और पीएलईएम विभाग के मास्टर तकनीशियन कमलेश कुमार तथा ठेका श्रमिक सुरेश कुमार वर्मा, ईश्वरी प्रसाद वर्मा, लेखराम वर्मा और शत्रुघ्न प्रसाद घायल हो गए हैं। घायलों में से अब्राहम राजीव कोशी और शत्रुघ्न प्रसाद की हालत गंभीर है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस क्रमांक चार में रखरखाव का कार्य चल रहा था। जब कर्मचारी वहां काम कर रहे थे तब वहां से ब्लास्ट फर्नेस गैस का रिसाव होने लगा जिसके बाद वहां आग लग गई। इस घटना में आठ कर्मचारी झुलस गए।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों को तत्काल भिलाई स्थित सेक्टर नौ के अस्पताल में ले जाया गया जहां सभी का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.