मतदाता सूची से 510 पुर्तगाली नागरिकों के नाम हटाए गए

Samachar Jagat | Sunday, 20 Nov 2016 03:14:10 AM
eci deleted 510 Portuguese citizens name from the voters list of panaji

पणजी। चुनाव आयोग ईसीआई ने पुर्तगाल की नागरिकता हासिल कर चुके 510 वोटरों का नाम हटा दिया है। हाल में मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान इसकी जानकारी दी गयी।

मुख्य चुनाव अधिकारी कुणाल ने आज पीटीआई-भाषा से कहा, ''मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण इस साल 15 सितंबर से 14 अक्तूबर तक हुआ और पुर्तगाल की नागरिकता रखने वाले 510 वोटरों का नाम मिटा दिया गया। 

उन्होंने कहा, ''हमें पता है कि गोवा में बहुत से लोग पुर्तगाली पासपोर्ट और नागरिकता रखते हैं। कुल 510 वोटरों में 189 उत्तरी और 321 दक्षिण गोवा के थे।

उन्होंने बताया कि सूची में 47177 नये वोटरों का नाम जोड़ा गया है जबकि 25,017 का नाम उनकी मौत होने या गैरमौजूदगी के कारण हटाया गया।
भाषा 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.