नेपाल हिला तो बिहार भी कांपा

Samachar Jagat | Monday, 28 Nov 2016 11:00:15 AM
Earthquake measuring 5 5 strikes Nepal tremours felt in Bihar

नई दिल्ली। नेपाल में सोमवार तडक़े 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप का असर बिहार के सीमावर्ती इलाकों में भी महसूस किया गया। मोतिहारी में भी लोगों ने भूकंप के झटके सुबह 5.05 बजे महसूस किये। उस समय अधिकतर लोग सोये थे, जो जगे थे वे घर से बाहर निकल गये। इसकी पुष्टि नेपाल के केन्द्रीय भूकम्प मापक केन्द्र ने किया। बताया गया कि भूकंप का केन्द्र नेपाल का रामेछाप सोलुका है। इसकी तीव्रता 5.6 रिक्टर स्केल पर मापी गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक आज सुबह बिहार के कुछ हिस्सों मे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। सोमवार तडक़े बिहार पटना, गोपालगंज और पूर्वी चंपारण में भूकंप के झटके महसूस किये गये। सुबह-सुबह भूकंप के झटके आने से लोगों में दशहत का माहौल बना है। हालांकि, अभी तक भूकंप के इस झटके से जानमाल के नुकसान और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

एएनआई के मुताबिक इसका केंद्र रामेछाप और सोलुखुम्बु जिले की सीमा पर है जोकि राजधानी काठमांडू से 131 किमी है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की जानकारी के मुताबिक सुबह 5.05 पर नेपाल एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिल गया। यह भूकंप 5.5 रिक्टर स्केल की तीव्रता का था हालांकि अभी तक कि जानमान के नुकसान की खबर नहीं आई है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.