1.97 अरब साल पहले अस्तित्व में आयी थी धरती : राजनाथ

Samachar Jagat | Friday, 09 Dec 2016 04:51:15 AM
Earth 1.97 billion years ago, came into existence: Rajnath

नई दिल्ली। यह तर्क देते हुए प्राचीन भारत की ब्रह्मांड संबंधी गणनाएं आधुनिक विज्ञान के ‘‘बहुत निकट’’ थीं, केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज दावा किया कि पृथ्वी का अस्तित्व करीब 1.97 अरब वर्ष पुराना है।
पृथ्वी के अस्तित्व को लेकर विभिन्न धारणाएं और सिद्धांत हैं, लेकिन सर्वमान्य मान्यता के अनुसार हमारा ग्रह पृथ्वी 4.54 अरब वर्ष पुराना है।
अमेरिका के प्रतिष्ठित अंतरिक्ष विज्ञानी, ब्रह्मांड विज्ञानी, एस्ट्रोफिजिक्स कार्ल सगान का हवाला देते हुए राजनाथ ने कहा कि उन्होंने भी ‘‘स्वीकार’’ किया है कि भारतीय दस्तावेजों में पृथ्वी की आयु संबंधी जानकारी है।
उन्होंने दावा किया कि सम्मानित जर्मन भातिकीविद वेरनर हाइंसबर्ग को भी ‘‘अनिश्चितता के सिद्धांत’’ पर थ्योरी का मूल नोबेल से सम्मनित रविन्द्रनाथ ठाकुर के साथ वेदों पर चर्चा के दौरान मिला था।
राजनाथ ने कहा, ‘‘धरती कब बनी? कुछ कहते हैं 25,000 साल पहले, कुठ कहते हैं 20,000 साल पहले तो कुछ 40,000 साल कहते हैं।’’
उन्होंने कहा कि सगन भी स्वीकार करते हैं कि भारत की धार्मिक पुस्तकों और साहित्य में उल्लेख है कि धरती की आयु 1.97 अरब वर्ष है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.