ट्रंप स्थापित राजनीतिज्ञ नहीं, हम देखेंगे चीजें कैसे शक्ल लेती हैं : सिंह

Samachar Jagat | Thursday, 10 Nov 2016 09:09:59 PM
Donald Trump not an established politician, will see how things pan out says VK Singh

बेंगलुरू। विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह ने गुरुवार को कहा कि उन्हें नहीं पता कि डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में भारत और अमेरिका के बीच संबंध कैसे विकसित होंगेे क्योंकि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति कोई ‘‘स्थापित राजनीतिज्ञ’’ नहीं हैं।

सिंह ने यहां राज्य सचिवालय में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से मुलाकात के बाद कहा कि मुझे नहीं पता। देखते हैं। वह ट्रंप कोई स्थापित राजनीतिज्ञ नहीं हैं। हम देखेंगे कि चीजें कैसे शक्ल लेती हैं।

सिंह ने यह बात तब कही जब उनसे पूछा गया कि ट्रंप प्रशासन के कार्यकाल में भारत और अमेरिका के बीच संबंध किस तरह से विकसित होंगे।

अरबपति उद्योगपति ने परिपक्व राजनीतिज्ञ हिलेरी क्लिंटन को एक कड़े मुकाबले में हरा दिया। वह अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं।

यह पूछे जाने पर कि भारत को ट्रंप की जीत को किस तरह से देखना चाहिए, सिंह ने कहा कि मुझे इस पर कोई टिप्पणी नहीं करनी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.