द्रमुक प्रमुख करुणानिधि अस्पताल में भर्ती

Samachar Jagat | Thursday, 01 Dec 2016 08:48:52 AM
DMK chief Karunanidhi hospitalized

चेन्नई। एलर्जी की समस्या से पीडि़त द्रमुक प्रमुख एम करूणानिधि को ‘‘जांच’’ के लिए आज यहां कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि 93 वर्षीय तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री को आज तडक़े अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल अधिकारियों ने बताया कि करूणानिधि के शरीर में ‘पोषक तत्वों एवं पानी की कमी के कारण उन्हें अस्पताल’’ में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल के कार्यकारी निदेशक अरविंदन सेल्वराज ने कहा, ‘उनकी हालत स्थिर है और चिकित्सकों का दल उनका उपचार कर रहा है। वह कुछ दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहेंगे।’

किसी एजर्ली से पीडि़त करूणानिधि का उपचार चल रहा था इसलिए उन्होंने पिछले एक महीने से किसी सार्वजनिक समारोह में हिस्सा नहीं लिया है और उन्होंने पिछले महीने तमिलनाडु विधानसभा की तीन सीटों में उपचुनाव के लिए प्रचार कार्यक्रम में भी हिस्सा नहीं लिया था।                     -एजेंसी
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.