अप्रत्याशित हैं चुनाव परिणाम: दिग्विजय सिंह

Samachar Jagat | Saturday, 11 Mar 2017 02:58:38 PM
Digvijay Singh says Results are unpredictable UP Assembly Election Result live news

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर पार्टी के महासचिव दिग्विजय सिंह हैरान हैं। शनिवार को दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह परिणाम अप्रत्याशित हैं। 

उन्होंने कहा कि हम जनादेश का सम्मान करते हैं। यह दरअसल जाति आधारित राजनीति के हाथों विकास की राजनीति को मिली मात है।

हार पर अपनी खीझ निकालते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ऊपर से भले ही विकास की बातें करते हों पर उनके जमीनी कार्यकर्ता लोगों को सांप्रदायिक आधार पर बांटने का काम करते हैं। 

पार्टी के लिए आत्ममंथन का समय:
दिग्विजय सिंह ने कहा कि जो कुछ हुआ है उसे देखते हुए अब पार्टी के लिए आत्मंथन का समय है। राज्यों में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए निर्णायक कार्रवाई जरुरी हो गई है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.