दिग्विजय सिंह ने CM शिवराज पर कसा तंज, कहा-आईपीएल में चीयरलीडर्स हटाकर बजवाएं रामधुन

Samachar Jagat | Sunday, 26 Mar 2017 04:29:41 PM
Digvijay Singh asks CM Shivraj against TANG, said: Playing cheerleaders in IPL and playing Ramdhun

कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने रविवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा।

दिग्विजय सिंह ने कहा की इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजकों को चीयरलीडर्स हटाकर रामधुन बजानी चाहिए। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में होने वाले 3 आईपीएल मैचों को मनोरंजन कर में छूट के पक्ष में नहीं है।

आईपीएल के 10वें संस्करण में इंदौर में 3 मैच खेले जाएंगे और मुख्यमंत्री चीयरलीडर्स के आइडिया के खिलाफ हैं। मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, आाईपीएल मैचों को मनोरंजन कर में छूट देने में दिक्कत ही क्या है?

मुझे बताया गया कि शिवराज सिंह चौहान चीयरलीडर्स के आइडिया के खिलाफ हैं। अगर ऐसा ही है, तो मेरा एक सुझाव है। चीयरलीडर्स को बाहर कर उन्हें चौके और छक्के लगने तथा विकेट गिरने पर भगवान राम की धुन बजानी चाहिए।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह शहर के लिए बड़ा मौका है। क्रिकेट के क्रेज के चलते इसे मनोरंजन कर में छूट मिलनी चाहिए। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.