रिश्वत लेने के आरोप में उप जिलाधिकारी गिरफ्तार

Samachar Jagat | Tuesday, 18 Apr 2017 06:02:01 AM
Deputy District Magistrate arrested for taking bribe

मुंबई। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने महाराष्ट्र के परभनी जिले में एक उप जिलाधिकारी एवं दो अन्य को कथित रूप से 50,000 रपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने शुरूआत में चेक के जरिये रिश्वत ली थी।

परभनी के उप जिलाधिकारी अभिमन्यु बोधवाड 44 ने गत 21 मार्च को 60 साल के एक व्यक्ति से उनके मनोरंजन लाइसेंस का नवीकरण करने के लिए रिश्वत मांगी थी। एसीबी ने कहा कि बोधवाड ने जिलाधिकारी के कार्यालय के एक सेवानिवृत्त चपरासी हस्नुद्दीन शम्सुद्दीन 60 को शिकायतकर्ता के घर लाइसेंस दस्तावेज देने और रिश्वत के लिए चेक लेने भेजा था। बाद में उन्होंने शिकायतकर्ता से चेक के बदले नकदी देने को कहा।

शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क किया जिसने आज सुबह जिलाधिकारी के कार्यालय में जाल बिछाकर बोधवाड और वरिष्ठ क्लर्क शेख इसरार शेख उस्मान 49 को पकड़ लिया। शेख ने शिकायकर्ता से नकदी ली थी और उन्हें चेक लौटा दिया था। एसीबी ने तीनों - बोधवाड, हस्नुद्दीन और शेख इसरार को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच चल रही है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.