शादी का झांसा देकर महिला से बलात्कार

Samachar Jagat | Friday, 04 Nov 2016 04:46:48 AM
Delhi: Woman raped on pretext of marriage

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के अमन विहार इलाके में एक महिला ने आरोप लगाया है कि पिछले एक साल से एक व्यक्ति शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार कर रहा था। महिला ने आरोप लगाया कि उस व्यक्ति ने उसे गर्भपात कराने के लिए भी बाध्य किया।

पुलिस ने बताया कि पीडि़ता ने 27 वर्षीय सोनू नाम के एक व्यक्ति के घर पर उसकी मां से झगड़ा करने के बाद उसके खिलाफ कल एक शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने बताया कि महिला ने झगड़े के बाद पुलिस को फोन किया और एक शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि इसको लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले में आगे जांच की जा रही है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.