दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा 

Samachar Jagat | Thursday, 20 Apr 2017 02:57:15 PM
Delhi woman Congress president resigns

नई दिल्ली। दिल्ली में होने वाले एमसीडी चुनाव से पहले कांग्रेस की मुसीबत समाप्त होने के आसार नजर नहीं आ रहे है। दिल्ली की प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्षा बरखा शुक्ला सिंह ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गुरूवार को उन्होंने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को भिजवा दिया है।

बरखा ने कहा कि अगर राहुल गांधी से कांग्रेस पार्टी नहीं सम्भल रही है तो वो कांग्रेस से पृथक हो जाए। यह कांग्रेस को पहला झटका नहीं है इससे पहले अरविंदर सिंह लवली ने भी कांग्रेस से अपना पल्ला झाड कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। 

बरखा ने राहुल गांधी और अजय माकन को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला सुरक्षा के मुद्दे काफी उठाती है। लेकिन उनकी करनी ओर कथनी में जमीन आसमान का अंतर है। उन्होंने बताया कि मेरे साथ एक साल पहले बदतमीजी हुई जिसकी शिकायत जब मैंने सोनिया गांधी से भी की। लेकिन उस पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।

लेकिन अगर कोई प्रियंका गांधी पर कमेंट करता है तो कांग्रेस की तरफ से हमें प्रदर्शन के लिए कहा जाता है। लेकिन जब पार्टी के अंदर कोई शिकायत करता है उसकी कोई सुनवाई नहीं होती है। जब टिकटों में महिलाओं के हिस्से की बात आती है तो इस मुद्दे को गौण कर दिया जाता है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.