दिल्ली के गांवों के भूमि दस्तावेज होंगे ऑनलाइन

Samachar Jagat | Wednesday, 02 Nov 2016 03:03:27 AM
Delhi's villages will land records online

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने आज कहा कि पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार खत्म करने के प्रयासों के तहत राष्ट्रीय राजधानी के लगभग सभी गांवों के भूमि दस्तावेजों का डिजिटलीकरण कर दिया गया है।
इस कदम से भूमि दस्तावेज प्राप्त करने के लिए लोगों को राजस्व अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
राजस्व विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उत्तरी जिले को छोडक़र दिल्ली के सभी गांवों के भूमि दस्तावेजों को आज से ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया गया है।
राष्ट्रीय राजधानी में करीब 356 गांव हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.