...सिर्फ एक मंत्री के भरोसे चल रही है दिल्ली की सरकार!

Samachar Jagat | Monday, 23 Jan 2017 11:42:56 AM
Delhi government  is Depending on one minister only

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि केजरीवाल सरकार का एक मंत्री ही दिल्ली को संभालने के लिए बचा है। बाकी सभी मंत्री विधानसभा चुनाव की तैयारियों में व्यस्त है। पंजाब और गोवा में आप ने फतह हासिल करने के लिए चुनावी प्रचार अभियान शुरू कर दिया है और दिल्ली को संभालने के लिए एक ही मंत्री है और वो है पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित सभी नेता दोनों राज्यों में कमान संभाल रहे हैं। केजरीवाल के साथ हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा सीएम के साथ गोवा में डटे हुए हैं। वहीं, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के साथ सभी मंत्री पंजाब में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

आप पार्टी की मानें तो पंजाब के दिल्ली से नजदीक होने की वजह से अधिकतर नेताओं को वहां जाने को कहा गया है। गोवा में पड़ोसी राज्यों के वालंटियर मौजूद हैं। पार्टी दोनों राज्यों पर समान रूप से ध्यान दे रही है। जरुरी पडऩे पर और विधायकों को गोवा में बुला लिया जाएगा।

आपको बता दें कि दोनों राज्यों में 4 फरवरी को चुनाव है और तब तक दिल्ली में कमोबेश यही स्थिति बनी रहेगी। हालांकि पार्टी सूत्रों ने बताया कि इससे कामकाज में कोई बाधा नहीं पड़ रही है और कैबिनेट जल्द ही राजधानी में लौट आएगी।



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.