प्रशांत भूषण से मारपीट करने वाले बग्गा बने दिल्ली भाजपा प्रवक्ता

Samachar Jagat | Wednesday, 15 Mar 2017 07:19:57 PM
Delhi BJP spokesperson turned out to be Bagga who assaulted Prashant Bhushan

नई दिल्ली। वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण के साथ मारपीट करने वाले तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को दिल्ली भाजपा प्रवक्ता बनाया गया है।

इसके लिए बग्गा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी का शुक्रिया अदा किया है। उत्तर प्रदेश में मिली बड़ी सफलता के बाद भाजपा ने दिल्ली नगर निगम चुनावों के लिए अपने अभियान को तेज कर दिया है।

इसी के तहत भाजपा की दिल्ली इकाई ने भगत सिंह क्रान्ति सेना के प्रमुख तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को दिल्ली प्रदेश इकाई में पार्टी का प्रवक्ता नियुक्त किया है।

जानकारी के अनुसार तेजिंदर पाल सिंह बग्गा कश्मीर में जनमत संग्रह होना चाहिए या नहीं, इस सवाल पर वकील प्रशांत भूषण की पिटाई करने के बाद चर्चा में आए थे। बग्गा भूषण के अलावा लेखिका अरुंधति राय, स्वामी अग्निवेश पर भी हमले की कोशिश कर चुके हैं। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.